हिंदी
फतेहपुर: जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में ईद मनाने कानपुर जा रहे दो युवकों की बाइक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, हादसा साढ़ रोड के मेला मैदान के सामने सरांय होली मोड़ के पास हुआ। बाइक सवार मोहम्मद उमैर (18) पुत्र अब्दुल रज्जाक और हसनैन (20) पुत्र फैज मोहम्मद, दोनों निवासी कासमी टोला, जहानाबाद, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ईद की खुशी में कानपुर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 2 April 2025, 10:55 AM IST
Topics : Accident Accident in Fatehpur Fatehpur Fatehpur Police Jehanabad Police letest news Road Accident UP News uttar pradesh