हिंदी
मुंबई: पॉपुलर टीवी शो 'दिल मिल गए' के मशहूर एक्टर करण परांजपे का 25 मार्च को उनके घर में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबा है। महज 26 साल की उम्र में करण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
करण की मौत कैसे हुई इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। करण की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं।
बताया जाता है कि करण अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे, और वह अपनी मम्मी के साथ ही रहते थे। 25 मार्च याननि सोमवार को करीब 11 बजे उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया।
बता दें कि करण परांजपे ने 'दिल मिल गए' शो के अलावा टीवी के पॉपुलर शो 'संजीवनी' में भी काम कर चुके हैं। टीवी शो 'दिल मिल गए' में करण परांजपे ने जिगनेश का रोल निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Published : 27 March 2018, 10:22 AM IST
Topics : 'दिल मिल गए' करण परांजपे टीवी टीवी इंडस्ट्री मशहूर एक्टर
No related posts found.