हिंदी
संभल: किसी हादसे को अंजाम देने के लिए यूपी में रेल की पटरी को काटने का सिलसिला जारी है। संभल में इससे पहले भी रेल की पटरी को काटने की कोशिश की गई थी।
चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मोहम्मद गंज की 37 नंबर की पुलिया पर घटना को अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि रात में पटरी को काटा गया है। सुबह ट्रैकमैन ने देखा और अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
Published : 14 February 2017, 11:57 AM IST
Topics : क्राइम रेल दुर्घटना रेलवे रेलवे ट्रैक सड़क हादसा संभल
No related posts found.