हिंदी
कोलंबो: श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे पर लगाये गये यात्रा प्रतिबंध को 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: जानिये, देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर क्या बोलीं डा. किरन बेदी
श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में अपने अंतरिम आदेश में श्री महिंदा राजपक्षे और श्री बासिल राजपक्षे के 28 जुलाई तक अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी ।
यह भी पढ़ें: शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा फैसला, संविधान पीठ को भेजा जा सकता है मामला, जानिये ये अपडेट
इस बीच श्रीलंका के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गत नौ जुलाई को राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को कथित रूप से आग लगाने के आरोप में मंगलवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। (वार्ता)
Published : 4 August 2022, 12:35 PM IST
Topics : Colombo Sri Lanka Supreme Court कोलंबो प्रतिबंध प्रधानमंत्री बासिल राजपक्षे महिंदा राजपक्षे श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट