जानिये, देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर क्या बोलीं डा. किरन बेदी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक सभागार में देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका ‘वुमेन ऑफ नेशन बिल्डिंग’ विषय पर विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 August 2022, 3:04 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक सभागार में देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका ‘वुमेन ऑफ नेशन बिल्डिंग’ विषय पर विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पुड्डुचेरी जाएंगी

इस अवसर पर पुड्डुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल डॉ किरण बेदी ने कहा कि नारी को मजबूत एक नारी ही बना सकती है। पुरुष नहीं। हर माँ को शुरू से ही अपने पुत्र और पुत्री के लिए समान नियम बनाने चाहिए। उन्होंने कहा, मोदी सरकार में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पुड्डुचेरी जाएंगी

इस मौके पर ‘नार का सुर ’ नामक एक फीचर फिल्म को भी जारी किया गया। इस दौरान डॉ बेदी के अलावा ‘ नार का सुर ’फिल्म के निर्देशक कुलदीप कौशिक, प्रोड्यूसर सुनील तायल सहित टीम के अन्य कलाकार, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ बेदी एवम् नार का सुर फिल्म के सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया। (वार्ता)

Published : 
  • 4 August 2022, 3:04 PM IST

Related News

No related posts found.