हिंदी
पुड्डुचेरी: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपनी उम्मीदवारी के लिए यहां विधायकों और सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए शनिवार को केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी का दौरा करेंगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष वी समीनाथन ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका यहां जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह निजी होटल में ठहरेगी और राजग के विधायकों से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगेगी।
उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू वहां एक बैठक को भी संबोधित करेंगी।(वार्ता)
Published : 30 June 2022, 6:16 PM IST
No related posts found.