हिंदी
सिसवा (महराजगंज): जनपद के सिसवा नगर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अबसे थोड़ी देर पहले डेढ़ से बजे के आसपास कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड के बीच सिसवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर ट्रेन पर चढते समय एक छात्रा का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण छात्रा नीचे गिरी और ट्रेन की चपेट में आ गई।
इस हादसे में छात्रा का बायां हाथ कट गया।
स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बुरी तरह घायल छात्रा को तत्काल सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नगर पालिका सिसवा कस्बे की वार्ड नम्बर-14 मुखर्जी नगर की रायपुर निवासी 21 साल की हीना पुत्री नूर मोहम्मद रविवार की सुबह कप्तानगंज कस्बे में स्थित एक कोचिंग सेंटर में रोज की तरह पढ़ने गई थी।
जानकारी के मुताबिक हीना अपनी सहेली आरती और अन्य के साथ कोचिंग के लिए सिसवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वह वहां ट्रेन संख्या - 55097 का इंतजार करने लगी, लेकिन ट्रेन देर से आई।
आवाज लगाई लेकिन...
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन जब करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म पर पहुंची। दो मिनट बाद ट्रेन चलनी लगी तो हीना जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने लगी। प्लेटफार्म पर खड़े सहायक स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुशवाहा ने हीना को चलती ट्रेन में चढ़ने से रुकने के लिए आवाज लगाई और मना किया लेकिन तब तक छात्रा का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। उसका बायां हाथ कट गया।
छात्रा को भेजा गया इलाज के लिये
ट्रेन के चले जाने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने किसी तरह उस छात्रा को पटरी से उठवा कर तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सिसवा सीएचसी पर इलाज के लिए भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सहायक स्टेशन अधीक्षक का बयान
इस मामले में सहायक स्टेशन अधीक्षक सिसवा रेलवे स्टेशन प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि सिसवा से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी पर चढ़ते समय छात्रा का फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से सिसवा सीएचसी पर इलाज के लिए भेजवाया गया।
Published : 12 January 2025, 2:19 PM IST
Topics : Breaking News coaching Dynamite News Maharajganj Siswa Siswa railway station Student Study uttar pradesh