हिंदी
जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पानी की एक डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि नाडा पंचायत के 8 सीएम गांव में बकरियों को पानी पिलाने के दौरान पैर फिसलने से डिग्गी में गिरे एक बचे को बचाने के प्रयास में तीनों बच्चे बुकलराम, आरती और वसुंधरा उसमें उतर गए। तीनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन हैं।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 14 April 2023, 6:49 PM IST
No related posts found.