हिंदी
महराजगंजः प्रशासन के नाकों तले धड़ल्ले से रात में खेतों के डंठल जलाए जा रहे हैं। स्थिति यह बन जा रही है कि आग की लपटें सड़कों तक उठ रही हैं।
ऐसे में पेट्रोल वाहन भी रात में इन जोखिम भरे रास्तों से गुजर रहे हैं।
सड़कों के किनारे लगे पेड़ भी इस आग की लपटों में झुलस रहे हैं।
घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा में एक विशाल हरा शीशम का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया।
जिसके चलते घंटों आवागमन बाधित रहा।
रात में डंठल की आग से होने वाले गंभीर हादसे को लेकर प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
Published : 23 April 2024, 4:22 PM IST
No related posts found.