Sharad Purnima 2020: आज रात होगी अमृत की बरसात, जानिए क्या है मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर यानी आज है। आज के दिन शरद पूर्णिमा और कोजागरी महोत्सव मनाया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Updated : 30 October 2020, 12:56 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः आज शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस साल दो दिन शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। पहले दिन 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा व कोजागरी महोत्सव मनाया जाएगा। दूसरे दिन 31 अक्टूबर को स्नान-दान, व्रत के साथ ही कोजागरी व्रत की पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा का  30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन खत्म होगा। 

पूजा का शुभ मुहूर्तः-
30 अक्टूबर की शाम 05:47 मिनट से 31 अक्टूबर की रात 08:21 मिनट तक।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजाः-
सुबह जल्दि से उठकर नहाने के बाद एक साफ चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें। अब लक्ष्मी जी विधि-विधान से पूजा करके लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन इस स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

पूजा का महत्तवः
शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी कर्ज से भी मुक्ति दिलाती हैं। यही कारण है कि इसे कर्ज मुक्ति पूर्णिमा भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पूरी प्रकृति मां लक्ष्मी का स्वागत करती है।

Published : 
  • 30 October 2020, 12:56 PM IST