हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली सहित देश के कई शहरों में टमाटर पिछले कुछ दिनों से अपनी महंगाई की लाली बिखेर रहा है। 20-25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
महंगाई की वजह से लोग घरों में ऐसी सब्जियां बनाने लगे हैं, जिसमें टमाटर डालने की जरूरत ना पड़े। टमाटर की कीमतों में हो रहे इस इजाफे की वजह कई राज्यों में फसल बर्बाद होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बंद होंगे 2000 के नोट !

बारिश के कारण मौजूदा टमाटर की 70 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो गयी है। इससे देश के प्रमुख बाजारों में सप्लाई घट गई है। दक्षिण भारत में जहां ज्यादा बाऱिश की वजह से टमाटर की फसल बर्बाद हुई, वहीं उत्तर भारत में ज्यादा गर्मी की वजह से टमाटर की फसल पर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें: जानिए कब से रेल का किराया हो सकता है महंगा..
टमाटर व्यापरियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में टमाटर के भाव और भी अधिक हो सकते हैं। इतना ही नहीं टमाटर के साथ-साथ आलू के भाव भी आसमान छू रहे हैं।
Published : 26 July 2017, 2:40 PM IST
No related posts found.