हिंदी
टोक्योः जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज गोल्ड के लिए फाइनल मैच खेलने वाले हैं। आज नीरज का मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम भी इस मुकाबले में उतरेंगे। फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा।
नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में क्वालिफाई के लिए 83.50 मीटर की सीमा को पार करते हुए 86.65 मीटर भाला फेंका था। वह ग्रुप-ए में टॉप पर थे। वहीं, अरशद नदीम ने 85.16 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। वह ग्रुप बी में तीसरे नंबर पर थे। दोनों ग्रुप को मिलाकर कुल 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई किए हैं।
नीरज चोपड़ा इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके नाम 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जिसे उन्होंने मार्च में इंडियन ग्रां प्री में हासिल किया था। नीरज ने मार्च में इंडियन ग्रां प्री में 88.07 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अपने सीजन की शुरूआत की थी और इसके बाद फेडरेशन कप में 87.80 मीटर थ्रो के साथ एक और सराहनीय प्रदर्शन किया था।
नीरज चोपड़ा से पदक जीतने की उम्मीद इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि रियो ओलंपिक में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोरन वाल्कॉट ने 85.38 मीटर जैवलिन थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था. ऐसे में नीरज चोपड़ा अगर अपने वर्तमान बेस्ट थ्रो (88.07 मीटर) को ही दोहरा दें, तो वह पोडियम फिनिश कर सकते हैं।
Published : 7 August 2021, 11:03 AM IST
No related posts found.