हिंदी
नई दिल्ली: तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Temple) के लड्डू प्रसाद (Laddu) में गाय की चर्बी (Beef Tally) की बात पर हर जगह हंगामा मचा है। हिंदू समुदाय (Hindu Relegion) काफी नाराज है। वहीं, अब भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Union Minister Shobha Karandlaje) ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) सरकार से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
CBI को सौंपा जाए मामला
मंत्री ने कहा कि तिरुपति लड्डू मामले आंध्र प्रदेश सरकार या तो विशेष टीम गठित करे या मामले को सीबीआई (CBI) को सौंपे। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि पिछले 4 सालों में घी आपूर्तिकर्ताओं की पूरी जांच की जाए।
हिंदू आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं
शोभा करंदलाजे ने कहा कि टेंडर किसने हासिल किए और घी कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। अब कोई गोपनीयता नहीं चलेगी और ये पूरी पारदर्शिता का समय है। उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था और विश्वास पर यह खुला हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Published : 21 September 2024, 12:30 PM IST
Topics : Cabient Minister CBI dispute laddu Tirupati केंद्रीय मंत्री तिरुपति मंदिर प्रसाद लड्डू सीबीआई