हिंदी
मिर्जापुर: आज सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट संवाददाता के मुताबिक चुनार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में आज सुबह तीन लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को रौंद दिया। मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published : 4 July 2024, 9:02 AM IST
Topics : mirzapur news road accident in mirzapur three died in mirzapur मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत मिर्जापुर में सड़क हादसा मिर्जापुर समाचार सड़क हादसा