हिंदी
नई टिहरी: टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक में रविवार को एक चौपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी ।
पुलिस ने बताया कि पुजारगांव-लवर्खा-डोडग-थापला मोटर मार्ग पर पुजारगांव के पास हुई दुर्घटना से पहले चालक विजेंद्र लाल वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।
लंबगांव के पुलिस थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि वाहन पुजार गांव जा रहा था और तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरा ।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद 108 सेवा और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव एवं राहत अभियान चलाया ।
रावत ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनकी पहचान पुजार गांव के रहने वाले गौरव (11), शंकर (10) और अखिलेश (14) के रूप में हुई है ।
Published : 10 April 2023, 10:44 AM IST
No related posts found.