हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान दबंग सलमान खान का परिवार पूरे इंडस्ट्री के कुछ ख़ास परिवारों में से एक माना जाता है और यही कारण है कि सलमान खान के परिवार से जुड़ी छोटी सी भी हलचल बड़ी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में सलमान के भाई अरबाज़ की पत्नी और भाभी मलाइका के बीच अनबन और तलाक की खबरें सामने आईं थीं जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन इन सबके बावजूद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा खान पिछली बातों को भुलाकर अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं।

बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी हॉट फोटो शेयर करती हैं लेकिन इस बार तो मलाइका ने हद ही कर दी हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे श्वेता बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में मलाइका बोल्ड लुक में अपना हिप टैटू दिखाते हुए नज़र आ रही हैं लेकिन उनकी ये तस्वीर लोगों को रास नहीं आ रहीं और यही वजह है कि उनकी तस्वीर पर लोगों ने भद्दे कमेन्ट किये हैं।
Published : 29 May 2017, 6:53 PM IST
Topics : टैटू बोल्ड मलाइका मलाइका अरोड़ा श्वेता बच्चन सोशल मीडिया
No related posts found.