हिंदी
नई दिल्लीः राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले पर कई लोगों ने सहमती जताई है। कई लोगों ने अपने अलग-अलग तरीके से खुशियां जाहिर की है। इसी तरह भोजपुरी स्टार और सिंगर खुशबू उत्तम ने राम मंदिर पर बेहद ही शानदार गाना बना कर अपनी खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल और काजल राघवानी ने अपने हॉट अंदाज से बनाया लोगों को दिवाना, आप भी देखें
इस गाने का नाम है एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना। इस गाने को अब तक 17,071 लोग देख चुके हैं। इस गाने में एक महिला अपने पति से कह रहीं है कि वे अपने ईंट के भट्ठे से श्री राम के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए एक ट्रैक्टर ईंट लेकर जाएं। इस गाने को गणेश काजल ने लिखा है। म्यूजिक चंदन सिंह का है। एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना को खुशबू उत्तम के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः रवि किशन मे कहा- बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तत्पर
बता दें कि खूशबू उत्तम का गाना हर त्योहार और हर मौके के लिए तैयार रहता है। उनका हर एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचाता है। इससे पहले उन्होनें तीज के त्योहार पर एक शानदार गाना गाया था। जो कि लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था।
Published : 10 November 2019, 5:07 PM IST
Topics : Bhojpuri movies Bhojpuri song Bhojpuri Video खुशबू उत्तम भोजपुरी इंडस्ट्री भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्में राम मंदिर
No related posts found.