हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर में विगत दो माह से कर्मचारियों के वेतन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सोमवार की शाम को नगर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।
नगर की स्ट्रीट लाइट न जलने से शहर अंधेरे मे डूब गया है।
बताया जा रहा है कि एक अप्रैल को आधे दिन से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक अनवरत हड़ताल जरी रहेगी।
कर्मचारियों ने पहले भी चेतावनी दिया था कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो नगर में सफाई एवं स्ट्रीट व्यवस्था भी ध्वस्त हो जाएगी।
बहरहाल जो भी हो लेकिन सड़कों पर अंधेरे का साम्राज्य कायम है जिसको लेकर अब नागरिकों में भी खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Published : 1 April 2024, 8:53 PM IST