
रायबरेली: जिले के गुरबख्शगंज (Gurbakshganj) थाना क्षेत्र में हुई चोरियों से दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में चोरियां होने से पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शकील अहमद के घर चोरी
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पहली घटना थाना क्षेत्र के खागिया खेड़ा गाँव (Khagiya Kheda Village) में हुई। यहां रात को शकील अहमद के घर चोर घर की छत फांद कर घुसे। इसके बाद चोर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए। घर वालों को जब चोरी का पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी लिखित शिकायत में शिकायत कर्ता ने 12 लाख रुपये की चोरी की बात कही।
बर्तन व्यवसायी के घर चोरी
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कृष्णपुर ताला गांव (Krishnapur Tala Village) में रहने वाले एक बर्तन व्यवसायी के घर की है। पीड़ित ने बताया कि रात के समय घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और चोरी (Theft) की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दिये शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसके घर से चोर 30 हजार रुपये तक की नकदी और लगभग 60 हजार रुपये के गहने चोरी कर ले गये।
इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Published : 1 September 2024, 11:54 AM IST
Topics : crime news Dynamite News Gurbakshganj Raebareli police Theft in raebareli कृष्णपुर ताला गांव खागिया खेड़ा गांव थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम रायबरेली रायबरेली पुलिस