हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्रामसभा बेलवा बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सोनिया पटेल को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। अध्यापिका पर आरोप है कि वह एक ही तिथि में विद्यालय व बीआरसी, दोनों जगहों पर हस्ताक्षर बनाकर गायब हो गई थी। जांच करने पर मामला सही पाया गया। बीएसए ने निलंबित शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय बिसौवा से सम्बद्व कर दिया है।
शिक्षिका की गई थी शिकायत
प्राथमिक विद्यालय बेलवा बुजुर्ग में तैनात सहायक अध्यापिका सोनिया पटेल की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई थी। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए नौतनवा खंड बीईओ के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच टीम का गठन किया था। टीम ने इस मामले की जांच की। मामला सही पाया गया। सहायक अध्यापिका एक ही तिथि में विद्यालय व बीआरसी, दोनों जगहों पर हस्ताक्षर बनाकर गायब थी। बीएसए ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापिका को सस्पेंड करते हुए प्राथमिक विद्यालय बिसौवा से सम्बंद्व कर दिया है।
Published : 19 January 2023, 3:09 PM IST
No related posts found.