हिंदी
लंदन : ब्रिटेन की गायिका अडेल का कहना है कि वह अपने चार साल के बेटे एंजेलो की परवरिश करने के दौरान उसे महिलाओं का सम्मान करना भी सिखा रही हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान पर केस दर्ज, रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप
'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, एक मां होने के नाते वह एंजेलो को सही मूल्यों की शिक्षा दे रही हैं। इसी के साथ वह इस बात का भी पूरा ध्यान रख रही हैं कि बड़ा होने के साथ उनके बेटे एंजेलो को यह पता हो कि सभी महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बाफ्टा में देव पटेल को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार
अडेल ने 'ओके मैगजीन' को बताया, "मैं उसकी परवरिश के साथ ही उसे महिलाओं का सम्मान करना सिखा रही हूं। उसे पता होना चाहिए मैं (महिला) एक प्रभावशाली शक्ति हूं।" (आईएएनएस)
Published : 22 February 2017, 3:55 PM IST
No related posts found.