हिंदी
नई दिल्लीः देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है। तीन दिनों से कोविड 19 के दैनिक मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं। हालांकि बुधवार को सामने आए मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड 19 के 2,67,334 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,54,96,330 हुई। 4529 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,26,719 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,86,363 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,58,09,302 हो गया है।
India reports 2,67,334 new #COVID19 cases, 3,89,851 discharges & 4529 deaths (highest in a single day) in last 24 hrs
Total cases: 2,54,96,330
Total discharges: 2,19,86,363
Death toll: 2,83,248
Active cases: 32,26,719
Total vaccination: 18,58,09,302@MoHFW_INDIA @drharshvardhan— Dynamite News (@DynamiteNews_) May 19, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,08,296 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र में 1200, कर्नाटक में 476, दिल्ली में 340, तमिलनाडु में 335, आंध्र प्रदेश में 271, उत्तराखंड में 223, पंजाब में 191, राजस्थान में 157, छत्तीसगढ़ में 149 तथा पश्चिम बंगाल में 147 मौतें शामिल हैं।
Published : 19 May 2021, 10:46 AM IST
Topics : Corona virus COVID 19 Dynamite News Hindi Covid 19 Awareness अपडेट कोरोना वायरस कोविड 19 स्वास्थ्य मंत्रालय
No related posts found.