
नई दिल्ली: अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिकी की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच गुरुवार को धरती पर लौटेंगी। कोच 328 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरक्षि स्टेशन में रहने और विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों तथा मिशनों को अंजाम देने के बाद धरती पर वापस आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना हांगकांग की उड़ान रद्द करेगी एयर इंडिया
इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गयी हैं। पिछला रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था जो 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के रूप में 288 दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थीं। (वार्ता)
Published : 5 February 2020, 10:42 AM IST