डेटिंग एप के जरिए इस तरह लड़कों को फसांती थी हसीन लड़की, मां भी देती थी बेटी के गंदे काम में साथ, जानिये क्या हुआ अंजाम

अगर आपको भी डेटिंग एप पर कोई हसीन लड़की मिलती है, और आपसे अपने प्यार का इजहार करती है, इसके पहले की आप उसके प्यार के जाल पड़े, आप ये खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर जरूर पढ़ ले।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 December 2021, 3:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अगर आप भी डेटिंग एप के जरिए किसी लड़की से मिलते है, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। ये खबर आपको एक घटना के बारे में बताती है जिसे में सुनकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबां लेंगे। दरअसल हाल ही में गुरुग्राम से एक अनोखा मामला सामना आया है। गुरुग्राम पुलिस ने एक धोखेबाज, ठग लेकिन हसीन लड़की को गिरफ्तार किया है। यह लड़की नौजवान लड़कों को डेटिंग एप्स पर पहले अपने प्यार में फंसाती थी और बाद उनके साथ फिजीकल रिलेशन बनाती थी। इसके बाद शुरू होता था लड़की का असली खेल।

प्यार के जाल में फसांकर, लड़कों से संबंध बनाकर और बाद में उनको ब्लैकमेलिंग करने वाली इस लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह लड़की अब तक कई लड़कों पर रेप का आरोप लगा टुकी है। यह लड़की लड़कों को पुलिस कम्प्लेन के नाम पर डराती थी और उनसे लाखों रूपए लूटती थी। 

लड़की द्वारा ब्लैकमेल हुए एक युवक ने आपबीती बताते हुए कहा, 20 अगस्त को आरोपी लड़की उसे डेटिंग एप के जरिए मिली। जिसके बाद लड़की ने उसे फंसाया, जोर जबरदस्ती से 23 अगस्त तक शादी भी कर ली। पुलिस के बताए अनुसार लड़की यहीं नहीं रुकी उसने ऐसा कई लड़कों के साथ किया था। जिन्हें वो ब्लैकमेल करके लाखों रूपए लूटती थी। 

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार 20 साल की इस आरोपी लड़की ने एक साल के अंदर 7 लड़कों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। लड़की ने ये मामले राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, डीएलएफ फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाए है। पुलिस जांच में पता चला कि इस ठगी के खेल में वो अकेली नहीं है, उसके साथ उसकी मां और उसका साथ भी शामिल है।