हिंदी
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले के जारचा क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर रैली निकाले जाने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को बताया, ‘‘थाना जारचा क्षेत्र के सिद्धिपुर गांव में आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक रैली आयोजित की गई। रैली अपने गंतव्य तक जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने रैली में शामिल लोगों पर पथराव किया।’’
सिंह ने कहा कि पथराव के चलते रैली में शामिल लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रैली में शामिल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
अपर उपायुक्त ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Published : 15 April 2023, 11:18 AM IST
Topics : आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर तनाव नोएडा पथराव पुलिस हिरासत
No related posts found.