रिकार्ड तोड़ गर्मी से जनता परेशान, 40 पर पहुंचा पारा

अभी अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ हैं, लेकिन गर्मी ने अपने तेवर कुछ इस तरह से दिखाए है, जिससे मई-जून के तपिश का अंदाजा लगाया जा सकता है। देश के कई राज्यों में आसमान से आग गिर रही है जहां पारा समान्य से 9 डिग्री तक चढ़ चुका है।

Updated : 1 April 2017, 3:24 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अभी तो अप्रैल का महीना शुरु ही हुआ है और सूर्य अपने पूरे शबाब पर है। देश भर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाएं चल रही हैं और तपिश से लोग परेशान हैं। देश में कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार कर गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और राजस्थान समेत कई राज्य गर्म हवाओं की चपेट में हैं।

 

दिल्ली में टूटा 71 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 1945 में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 71 साल में मार्च के महीने में इतना तापमान कभी नहीं दर्ज किया गया। अगले कई दिनों तक तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं।

 

महाराष्ट्र में गर्मी से चार की मौत

महाराष्ट्र और राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी जारी है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 46.5 डिग्री सेल्लियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में लू से अब तक चार की मौत हो चुकी है। राजस्थान में गर्मी ने 71 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के बाड़मेर, जैसलमेर और सीर में लू का असर सबसे ज्यादा है। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

 

यहां रहा पारा 40 के पार

अजमेर, अकोला, इलाहाबाद, अनंतपुर, औरंगाबाद, बेल्लारी, भोपाल, भुज, ग्वालियर, इंदौर, जयपुर, जबलपुर, जमशेदपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, राजकोट, शोलापुर, वाराणसी।

Published : 
  • 1 April 2017, 3:24 PM IST

Related News

No related posts found.