हिंदी
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी का कहना है कि उनकी 'संविधान बचाओ न्याय यात्रा' के दौरान उनके खाने पीने की चीजों में नशीले और विषैले पदार्थ मिलाने की भी कोशिश की जा रही है।
फ़ोन टैपिंग के बाद अब सर्किट हाउस में मेरे ठहरने से लेकर, खाने-पीने की चीज़ों में नशीले और विषैले पदार्थ मिलाने की कोशिश के साथ-साथ सभास्थल तक पीछा कर जासूसी करवाई जा रही है। छवि बिगाड़ने और जानमाल का नुक़सान पहुँचाने का कुचक्र रचा जा रहा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 22, 2018
तेजस्वी ने कहा कि उनके खिलाफ रची जा रही साजिश की जानकारी उन्हें अपने विश्स्त सूत्रों से मिली है। तेजस्वी यादव ने नीतिश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि फ़ोन टैपिंग के बाद अब सर्किट हाउस में मेरे ठहरने से लेकर, खाने-पीने की चीज़ों में नशीले और विषैले पदार्थ मिलाने की कोशिश के साथ-साथ सभा स्थल तक पीछा कर जासूसी करवाई जा रही है। छवि बिगाड़ने और जानमाल का नुक़सान पहुँचाने का कुचक्र रचा जा रहा है।
नीतीश कुमार हमारी संविधान बचाओ न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर बौखलाहट में है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है नीतीश सरकार द्वारा मेरे ख़िलाफ गंभीर साज़िश की जा रही है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 22, 2018
हालांकि तेजस्वी के इस बड़े आरोप पर नीतीश कुमार का कोई भी बयान अभी तक सामने नहीं आया है।
Published : 23 February 2018, 11:00 AM IST
No related posts found.