हिंदी
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) चीफ लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। लालू यादव को दो दिन पहले ही रांची के रिम्स से एय़र लिफ्ट करवाकर दिल्ली के एम्स में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। एक समय देश की राजनीति के आधार माने जाने वाले लालू फिलहाल चारा घोटाले में सजायाफ्ता है। बीमारी और उम्र को देखते हुए अब लालू यादव की रिहाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पिता की रिहाई के लिए एक शास मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लालू यादव को रिहा किए जाने की मांग की जा रही है। इस मुहिम के तहत राष्ट्रपति को “आजादी पत्र” के नाम से चिट्ठियां भेजी जा रही है। तेज प्रताप यादव ने आज ही इस महिम को लांच किया और लोगों से पिता की रिहाई के लिये राष्ट्रपति को चिट्ठियां भेजने की अपील की।
इस मुहिम की लांचिंग के मौके पर भी कई लोगों ने लालू यादव की रिहाई के लिये आजाती पत्र लिखा। सोशल मीडिया भी यह मुहिम जोर पकड़ रही है और लालू के शुभचिंतक इस मुहिम से लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
तेज प्रताप ने इस मुहिम को शुरू करते हुए एक ट्वीट में लिखा “समानता की लड़ाई को जीतकर “लड़ाका लालू” कहलाने वाले उस विचारधारा की आज़ादी के लिए पत्र लिखकर आज़ादी पत्र मुहीम की शुरुआत की है।आप सभी को मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ”।
जिसने हमें ताक़त दिया आज वक्त है उनके लिए ताक़त बनने का।
आइये, एक मुहिम से जुड़े और अपने नेता की आज़ादी के लिए अपील करें।
ग़रीबों के मसीहा आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी के लिए एक पत्र “आज़ादी पत्र” को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुँचाएँ।
3 बजे, प्रदेश कार्यालय,पटना#आज़ादीपत्र pic.twitter.com/DuAZtDDUEY
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 25, 2021
इससे पहले आज सुबह भी तेज प्रताप यादव ने मुहिम शुरू करते हुए ट्वीटर पर राष्ट्रपति के नाम एक पोस्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सभी लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखें।
तेज प्रताप यादव की इस मुहिम से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं। उनके ट्वीट को खूब रिट्वीट और शेयर भी किया जा रहा है।
Published : 25 January 2021, 6:21 PM IST
No related posts found.