Teachers Jobs: मुख्यमंत्री 3,469 शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, पढ़ें पूरी डिटेल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खेलगांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 May 2023, 6:43 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खेलगांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

राज्य सरकार के एक बयान में कहा गया है कि नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों को राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगाया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि स्थानीय भाषा के शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों को उनकी अपनी बोली में पढ़ाने के लिए नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इनमें संथाली, मुंडारी, कुडुख और अन्य भाषाएं शामिल हैं।

Published :  19 May 2023, 6:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement