हिंदी
घुघली (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र में कार और बाइक में सोमवार की रात हुई सीधी टक्कर में घायल ने मंगलवार की शाम मेडिकल कालेज गोरखपुर में दम तोड दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दो बच्चों से छिना पिता का साया
सात वर्ष पूर्व बेलवा तिवारी घुघली निवासी मृतक धनन्जय चौधरी पुत्र किशोर चौधरी की शादी पड़रौना ब्लाक के नादे ग्राम सभा निवासिनी सुनैना से हुई थी।
हंसी खुशी जिंदगी के दिन गुजर बसर हो रहे थे। न जानें किसकी नजर लगी, और हादसे में धनन्जय की जान चली गई।
मृतक के दो बच्चे क्रमशः एक चार वर्ष का तथा दूसरा बच्चा अभी मात्र एक माह का है। इस दुखदायी घटना से इन दोनों के सिर से पिता का साया छिन गया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मारूति घटना के समय ही पुलिस ने हिरासत में ले ली थी।
Published : 9 April 2024, 8:47 PM IST
No related posts found.