हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार शाम को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार गणित और कंप्यूटिंग (सत्र 2019-2023) में बी.टेक कर रहा था और संस्थान के विंध्याचल छात्रावास में रह रहा था।
उन्होंने बतायाकि किशनगढ़ थाने में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे मामले की सूचना दी गई।
अधिकारी ने बताया कि संस्थान के नियमों के अनुसार, कुमार को जून में छात्रावास का कमरा खाली करना था लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका था इसलिए उसे विषयों को उत्तीर्ण करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक, उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तोड़ा।
Published : 2 September 2023, 1:19 PM IST