Strike In Manipur: इंफाल घाटी में सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त

मणिपुर की इंफाल घाटी में हाल में 23 वर्षीय ग्रामीण स्वयंसेवक की हत्या के संबंध में गठित एक समिति द्वारा आहूत 48 घंटे की हड़ताल के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 January 2024, 3:00 PM IST
google-preferred

इंफाल: मणिपुर की इंफाल घाटी में हाल में 23 वर्षीय ग्रामीण स्वयंसेवक की हत्या के संबंध में गठित एक समिति द्वारा आहूत 48 घंटे की हड़ताल के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

नागरिक समाज से जुड़े संगठनों के नेताओं वाली संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) ने सुबह पांच बजे हड़ताल आहूत की।

अधिकारियों ने बताया था कि 17 जनवरी को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो संघर्षरत समुदायों के बीच गोलीबारी में गांव के स्वयंसेवक की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

इंफाल घाटी में बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं संचालित नहीं हुईं। कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति भी कथित तौर पर कम रही।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पहाड़ी जिले इस हड़ताल से प्रभावित नहीं हुए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जेएसी ने एक बयान में दावा किया, 'हमने हत्या के संबंध में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा था हालांकि, सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है....।’’

समिति ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Published : 
  • 20 January 2024, 3:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement