
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सेठ ने शनिवार को BJP ज्वाइन कर लिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी हमलावर हो गयी। पार्टी के मीडिया सलाहकार आशीष यादव ने ट्वीट कर दोनों नेताओं पर जोरदार हमला बोला है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
आज भाजपाई बने दोनो राज्यसभा सांसदों में से एक अपनी बिल्डिंगों का नक़्शा पास कराने गए हैं और दूसरे अपने दूध के सैम्पलों को जाँच से बचाने! pic.twitter.com/wW46q7npoN
— Aashish Yadav (@aashishsy) August 10, 2019
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज भाजपाई बने दोनों राज्यसभा सांसदों में से एक अपने भवनों का नक्शा पास कराने गए हैं और दूसरे अपने दूध के सैम्पलों को जांच से बचाने गए हैं।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर मामला- सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में नए बदलाव से मुस्लिम पक्षकार नाखुश
उनके इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने भाजपा पर निशाना साधना शुरु कर दिया है कि सत्ता के नशे में सत्ताधारी लोग विपक्ष में तोड़-फोड़ कर लोकतंत्र को कुचलने में लगे हैं।
Published : 10 August 2019, 7:10 PM IST
Topics : bjp Samajwadi Party sanjay seth Surendra Singh Nagar uttar pradesh अखिलेश यादव भाजपा संजय सेठ समाजवादी पार्टी सुरेन्द्र सिंह नागर