हिंदी
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशीले पदार्थों के दो तस्करों को करीब 25 लाख रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में सैन्यकर्मी की मौत
पुलिस ने बताया कि आरती देवी और अजय पासवान को मंगलवार रात उस समय गिरफ्तार किया गया जब पुलिस की एक टीम ने उनकी कार को जांच करने के लिए रोका और उनके पास से करीब दो लाख रुपये की 250 ग्राम हेरोइन बरामद की।
यह भी पढ़ें: यूपी के सोनभद्र में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का अनूठा अभियान
अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें चंदौली के मुगलसराय से नशीला पदार्थ मिलता था और वे रॉबर्ट्सगंज में इसे बेचते थे ।
पुलिस इस गिरोह के बारे में जांच कर रही है।(भाषा)
Published : 10 August 2022, 7:07 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश तस्करों दो गिरफ्तार नशीले पदार्थ पुलिस सोनभद्र हेरोइन
No related posts found.