हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रहने से ठंड बढ़ गयी और इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: शिमला में सेब से लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत
लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिरी। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला में भी कल गरज-चमक के साथ बादल बरसे।
मौसम के इन तेवरों से शिमला में दिसम्बर की तरह ठंड शुरू हो गयी है और गर्म कपड़े निकल आये हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में भी बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया (वार्ता)
Published : 13 October 2022, 5:38 PM IST
No related posts found.