टोने-टोटके और अंधविश्वास के कारण सर्पदंश के मरीज की हालत बिगड़ी

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित एक आदिवासी व्यक्ति पर उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर टोने-टोटके किए और इस दौरान व्यक्ति की तबीयत और खराब हो गई।

Updated : 10 August 2023, 5:35 PM IST
google-preferred

पालघर:  महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित एक आदिवासी व्यक्ति पर उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर टोने-टोटके किए और इस दौरान व्यक्ति की तबीयत और खराब हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मरीज को इलाज के लिए पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार तलासरी तालुका के करजगांव निवासी सोमा ठाकरे को मंगलवार शाम को सांप ने काट लिया। उन्हें तलसारी तालुका के एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

जिला सिविल सर्जन डॉ. संजय बोडाडे ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मरीज के एक रिश्तेदार ने चिकित्सकीय दल के विरोध के बावजूद कथित तौर पर उन्हें ‘‘पवित्र जल’’ (अंधविश्वास के तहत उन्हें ठीक करने के लिए) देने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप भारती ने संवाददाताओं को बताया कि मरीज को रक्तस्राव होता रहा और उसकी हालत बिगड़ गई।

चिकित्सकों ने कहा कि परिजन उसे दादरा और नगर हवेली के एक अस्पताल ले गए।

तलासरी अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में काम करने के दौरान होने वाले जोखिम के कारण उन्होंने अस्पताल के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है।

Published : 
  • 10 August 2023, 5:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement