Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज, जानिये अपने शहर के मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली का मौसम साफ
दिल्ली का मौसम साफ


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत रही।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़े के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 रहा।

शून्य से 50 के लिए एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।










संबंधित समाचार