हिंदी
नई दिल्ली: श्रीलंका की आज़ादी के 70 साल पूरे के उपलक्ष्य में आयोजित हाने जा रही निदाहस सीरीज के लिये श्रीलंका खासा उत्साहित है। यह सीरीज भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज से शुरू हो रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार इस सीरीज में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी वजह से श्रीलंका सरकार ने सीरीज से पहले एक बड़ी घोषणा की है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट थिलंगा सुमंथिपाला ने सीरीज से पहले घोषणा करते हुए कहा कि इस सीरीज के सभी मैचों के टॉस के लिए एक विशेष तरह के सोने के सिक्के दिए जा रहे है। इस सीरीज का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच 6 मार्च को खेला जाएगा।
Published : 6 March 2018, 1:29 PM IST
No related posts found.