इराक के एक प्रमुख शहर के बाजार में धमाके, चार की मौत 20 से अधिक घायल

इराकी सेना की संयुक्त अभियान कमान के मीडिया कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी हैं। यह धमाके किरकुक शहर की प्रमुख गलियों में हुए। किरकुक शहर राजधानी बगदाद से करीब 250 किलोमीटर दूर है। धमाकों को लेकर जांच पड़ताल जारी है।

Updated : 31 May 2019, 12:36 PM IST
google-preferred

बगदाद: इराक के उत्तरी शहर किरकुक में छह धमाकों में चार लोगों की मौत हो  गई। 20 अन्य घायल हो गए। इराकी सेना की संयुक्त अभियान कमान ने यह जानकारी दी है।

किरकुक शहर राजधानी बगदाद से करीब 250 किलाेमीटर दूर है। यह धमाके किरकुक शहर के मुख्‍य इलाकों में हुए। किरकुक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धमाकों में चार लोगों के मारे जाने और 20 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है। अल-जुबैरी ने इन धमाकों में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने जबकि चार अन्य के घायल होने की पुष्टि की है।

सुरक्षाबलों ने धमाकों वाले इलाकों की ओर जाने वाली सभी रास्‍तों को बंद कर दिया है। धमाकों की जांच शुरू कर दी गई है। इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 के अंत में इराक़ी सुरक्षा बलों ने पूरे देश में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के पूरी तरह से सफाये का दावा किया जिसके बाद देश में सुरक्षा की स्थिति में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है।

Published : 
  • 31 May 2019, 12:36 PM IST

Related News

No related posts found.