हिंदी
मुंबई: सलमान खान (Salamn Khan) की मोस्ट अवेटिड एक्शन फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को बड़ा झटका लग गया। फिल्म थिएटर में रिलीज से कुछ छंटे पहले ही लीक हो गई। सिकंदर को पायरेटेड साइट्स पर फ्री में देखा जा रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, फिल्म लीक होने की वजह से इसके कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। इस फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटिड हैं। लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म के करीब 600 साइट्स पर लीक होने से निर्माताओं की नीदें उड़ गई हैं।
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने दी जानकारी
फिल्म के लीक होने की जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने कहा कि निर्माता के लिए यह कृत्य खराब सपने जैसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, बीती शाम साजिद नाडियाडवाल कि फिल्म 'सिकंदर' लीक हो गई थी, जिसे 600 साइटों से हटवाने की कवायद की गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। इसकी निंदा करते हुए कोमल ने कहा कि यह फिल्म मेकर्स को महंगा पड़ सकता है।
सख्त एंटी-पायरेसी कानूनों और अवैध स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार कार्रवाई के बावजूद, पाइरेसी बॉलीवुड के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
फिल्म सिकंदर के बारे में
फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, और यह फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले ही दिन फैंस के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है। इसे एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने 'गजनी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। सलमान और रश्मिका के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
Published : 30 March 2025, 12:12 PM IST
Topics : Dynamite News entertainment news Entertainment News in Hindi leaked before release Salman Khan Sikandar sikandar in theatre sikandar leaked sikandar leaked in online sites sikandar leaked online