सिद्धार्थनगर: उसका बाजार में चोरों का आतंक, जानिये कैसे एक साथ टूटे 6 दुकानों के ताले

सिद्धार्थनगर जिले में उसका बाजार थानाक्षेत्र के शेखपुर में चोर बेखौफ घूम रहे है। चोरों ने एक ही एक रात में छह गेटों के ताले तोड़े हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 February 2024, 5:33 PM IST
google-preferred

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में चोरों का आतंक फैला है। पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद भी चोरों ने  एक ही रात में छः अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसका बाजार थानाक्षेत्र के शेखपुर में चोरों ने एक ही रात में दो मेडिकल स्टोर, दो किराना, एक इलेक्ट्रॉनिक और एक सिलाई की दुकान मे ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में बिल्डर के गोदाम में लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे सीओ समेत पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की जाँच में जुट गए।

वहीं चोरी की घटना से पीड़ित महिला ने बताया कि वह बाहर रिश्तेदारी में गई हुई थी। जब वह घर वापस आयी तो घर का सामान इधर -उधर बिखरा मिला। महिला के अनुसार सोने -चांदी समेत कुल चार से पांच लाख की चोरी हुई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस से मुठभेड़ में जख्मी 15 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जाँच कर रही है और जल्द ही चोरों का पकड़ जायेगा। इस घटना से क्षेत्र में चोरों को लेकर दहशत का माहौल है।

Published : 
  • 13 February 2024, 5:33 PM IST

Advertisement
Advertisement