उत्तर प्रदेश में मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही हैं दवा की जगह दारु, देखिये कैसे पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

सिद्धार्थनगर में मेडिकल स्टोर पर शराब रखकर ब्लैक में बिक्री की जा रही थी। जहाँ छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पेटी शराब बरामद की है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 April 2024, 1:42 PM IST
google-preferred

सिद्धार्थनगर: दवाई की आड़ में बेची जा रही थी दारू। मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा तो पुलिस भी रह गई हैरान। मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र का है।  

उसका बाजार में शराब की तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। पुलिस ने छापेमारी कर मेड़िकल स्टोर की दुकान से शराब की एक पेटी बरामद की है। मेडिकल स्टोर से शराब की कालाबाजारी की जा रही थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पेटी शराब बरामद की है। वही पुलिस शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। संदेह है कि इस मामले में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।

Published :  15 April 2024, 1:42 PM IST

Related News

Advertisement