हिंदी
सिद्धार्थनगर: जनपद के डुमरियागंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भडरिया मार्ग पर बहेरिया के आम के बगीचे के पास गड्ढे में एक शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: गड्ढे में पड़ी मिली युवक की लाश,शव के पास बाइक, उलझी मौत की गुत्थी, क्षेत्र में सनसनी
सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस ने लाश की पहचान दिनेश के रूप में की।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक अमरिया भटोरा मनकापुर जनपद गोंडा का निवासी है। मृतक ट्यूबल बोरिंग का काम करता था। मृतक दिनेश घटनास्थल के पास ही ट्यूबल लगाने का कार्य कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलाशा करेगी।
Published : 25 February 2024, 11:59 AM IST
Topics : Dead body Dumariyaganjak found panic Siddharthnagar उत्तर प्रदेश डुमरियागंजक शव सिद्धार्थनगर हड़कंप