Crime in UP: जौनपुर में स्कूल परिसर में फंदे से लटकता मिला आठवीं के छात्र का शव

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए पूरा मामला

Updated : 9 May 2022, 6:30 PM IST
google-preferred

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के पीछे कक्षा आठ के छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। शिक्षकों का कहना है कि उक्त छात्र कई दिन से स्कूल नहीं आ रहा था।

पुलिस के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय रानी पट्टी के प्रधानाचार्य शशांक मिश्र ने बताया कि सोमवार सुबह प्रार्थना के बाद कक्षाओं में पठन-पाठन जारी था। सुबह करीब आठ बजे किसी बाहरी व्यक्ति ने आकर बताया कि स्कूल के पीछे कमरे की खिड़की से गमछे के साथ एक छात्र लटका है। 

जिसके बाद सभी लोग उस स्थान पर पहुंचे। फंदे पर कोई और नहीं बल्कि विद्यालय का ही छात्र दिलीप यादव (13) पुत्र फतेह बहादुर यादव का था। (यूनिवार्ता)

Published : 
  • 9 May 2022, 6:30 PM IST

Advertisement
Advertisement