नौसेना में 10,896 कर्मियों की कमी: सरकार

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना में 1,777 अधिकारियों समेत कुल 10,896 कर्मियों की कमी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 December 2023, 6:37 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना में 1,777 अधिकारियों समेत कुल 10,896 कर्मियों की कमी है।

भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नौसेना में 31 अक्टूबर की स्थिति के अनुसार नाविकों के 9,119 पद और अधिकारी स्तर के 1,777 पद खाली हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक नौसेना में अधिकारियों और नाविकों के स्वीकृत पदों की संख्या क्रमश: 11,979 और 76,649 है।

भट्ट ने कहा कि 2021 में कुल 323 अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, वहीं 2022 में यह संख्या 386 थी।

उन्होंने कहा कि 2021 में नौसेना में 5,547 नाविकों की भर्ती की गई। वर्ष 2022 में यह संख्या 5,171 थी।

 

No related posts found.