हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के मोगा जिले में मोबाइल फोन से संबंधित सामान बेचने वाले एक दुकानदार ने कथित तौर पर एक प्रदर्शनकारी पर गोली चला दी। प्रदर्शनकारी मणिपुर हिंसा के खिलाफ बुधवार को कई ईसाई और दलित संगठनों द्वारा किए गए हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर दुकानदार से दुकान बंद करने का आग्रह कर रहा था।
यह कथित घटना तब हुई जब कुछ प्रदर्शनकारी जिले के कोट इसे खान इलाके में दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद करने की अपील कर रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकानदार की एक प्रदर्शनकारी से बहस हो गई और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पीड़ित पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि गोली प्रदर्शनकारी के सीने में लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया।
मणिपुर में जातीय हिंसा के विरोध में कई ईसाई और दलित संगठनों ने 'बंद' का आह्वान किया जिसके चलते जालंधर और फिरोजपुर जिलों के कई क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं।
Published : 9 August 2023, 7:15 PM IST
No related posts found.