हिंदी
मुंबई: भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री श्रुति राव की फिल्म 'जीना इसी का नाम है' की शूटिंग शुरू हो गयी है।
यश कुमार और श्रुति राव की फिल्म 'जीना इसी का नाम है' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के चुनार और उसके आस पास के लोकेशन में हो रही है। फिल्म 'जीना इसी का नाम है' का निर्माण दीपक के बजाज प्रोड्क्शन से किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रोड्यूसर दीपक के बजाज है, निर्देशक चंदन सिंह हैं।
चंदन सिंह ने कहा कि फिल्म 'जीना इसी का नाम है' एक सार्थक सिनेमा होगी। इसकी कहानी बेजोड़ है। यह अपने तरह की अलग जॉनर की फिल्म है। इसमें एंटरटेनमेंट भरपूर होगा और फिल्म मेकिंग का नया नजरिया भी देखने को मिलेगा। हम इसकी शूटिंग पूरी भव्यता के साथ कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग हमने पटकथा के हिसाब से की है। फिल्म में यश कुमार और श्रुति राव की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। यश कुमार मंजे हुए अभिनेता है ही, लेकिन श्रुति राव भी कम नहीं है। न्यू कमर होने के बावजूद भी वह अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहती है।
फिल्म 'जीना इसी का नाम है' में यश कुमार और श्रुति राव के साथ देव सिंह, सुबोध सेठ, विनोद मिश्रा, अनीता रावत, नेहक जाजू और राधे मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी डी के शर्मा का है। लेखक वीरू ठाकुर हैं।म्यूजिक भारत चौहान का है। एक्शन मास्टर प्रदीप खड़के का हैं। कोरियोग्राफी महेश आचार्य करेंगे। (वार्ता)
Published : 25 June 2022, 11:52 AM IST
Topics : Jeena Isi Ka Naam Hai Shruti Rao Yash kumar फिल्म जीना इसी का नाम है भोजपुरी यश कुमार शूटिंग शुरू श्रुति राव
No related posts found.