Bhojpuri Cinema News: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा बनीं दोबारा मां, सोशल मीडिया पर दिखाई बेटी की पहली झलक
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। निधि ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर कपल ने अस्पताल से बेटी की पहली झलक शेयर की, जिस पर सेलेब्स जमकर बधाइयां दे रहे हैं।