हिंदी
नई दिल्ली: एक्टर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो एक सर्जन का रोल कर रहे हैं,जो दिल टूटने के बाद खुद को बर्बाद करना चाहता है। ये फिल्म साउथ ब्लॉकबस्टर मूवी 'अर्जुन रेड्डी' की हिन्दी रीमेक है।
यह भी पढ़ें: सलमान के बहनोई आयुष बनेंगे आर्मी ऑफिसर, देखें क्या है फिल्म का नाम

इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक शख्स दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। हाल ही में एक अखबार से बातचीत के दौरान शाहिद ने बताया कि वो असल जिंदगी में भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उन्होनें बताया कि उस समय वो खुद को कई तरीके से नुकसान पहुंचाना चाहते थें, इसलिए कबीर सिंह के किरदार से वो खुद को जोड़ सके हैं।

साथ ही उन्होनें कहा कि अपनी इस नकारात्मक भावनाओं को खुद पर लगाने के बदले उन्होनें उसे अपने काम में लगाया। उन्होंने कहा कि आपको हर किस्म की नकारात्मक भावनाओं को कोई और दिशा देनी होगी और इन्हें सकारात्मकता में बदलना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप कबीर सिंह बन जाएंगे। ये फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।
Published : 9 June 2019, 12:23 PM IST
No related posts found.