देवरिया में सनसनीखेज वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या

यूपी के देवरिया में गुरुवार को दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 November 2024, 12:19 PM IST
google-preferred

देवरिया: जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र में गोली मारने की वारदात सामने आयी है। गुरुवार सुबह पकड़ी बाजार मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना सुरौली थाना क्षेत्र के यददूपरसिया गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान निहाल सिंह 24 पुत्र राजू सिंह के रुप में हुई है। वह देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समोगर का निवासी था। 

मृतक  निहाल सिंह की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार समोगर  निवासी निहाल सिंह  प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। आज गुरुवार  सुबह बाइक सवार तीन हमलावरों ने  परासिया पेट्रोल पंप के समीप निहाल सिंह के सिर पर गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने घायल को इमरजेंसी देवरिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने निहाल सिंह को मृतक घोषित कर दिया।  पुलिस हत्यारों की पहचान में जुटी है। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

Published : 
  • 7 November 2024, 12:19 PM IST

Advertisement
Advertisement